अस्पताल परिसर में ही हो रहा है बायो मेडिकल वेस्ट का निष्पादन, बीएमओ ने कहा जांच के बाद जो जिम्मेदार है उस पर होगी कार्रवाई, सी एच सी झिट का है पूरा मामला

पाटन।सामूहिक स्वस्थ केंद्र झीट मे जिस जगह पर चिकित्सा कचरे ( बायो मेडिकल वेस्ट) का निस्तारण किया जा रहा है। उस स्थान पर प्राथमिक शाला का खिड़की लगा हुआ है वही दूसरी ओर एडवेचर क्लब लगा हुआ है।  जहा बच्चों का आना जाना लगा रहता है। रोजाना निकलने वाला मेडिकल वेस्ट और उसके खतरो के मामले मे घोर लापरवाही बरती जा रही है। यही नही खुले मे अपशिष्टो को डम्प् कर अप्रत्याशित संक्रमण को आमंत्रण दिया जा रहा है। डॉक्टर  ही जनता को सुरक्षित रहने के लिए सलाह देते हैं लेकिन सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में बड़ी लापरवाही देखी जा रही है।  जहां छोटे-छोटे बच्चों के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है।
अस्पताल के अंदर एक कूड़ा दान बना हुआ है जिसमें नीले रंग की थैली में जनरल कूड़ा के साथ-साथ बायो वेस्ट कचडा को डालकर  जलाया गया है । बारिश के कारण कचरा पूरी तरह नहीं जल पाया । अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार के कचरे को जलाने किसी भीं प्रकार का निर्देश नही  है । उसके बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही किसने की यह सवाल उठ रहा है? ,

पाटन BMO आशीष शर्मा ने कहा की मेडिकल वेस्ट को खुले में निष्पादन नही करना है। अगर इस तरह से किया गया है तो उसका जांच कराएंगे। उसके बाद जो भी जिम्मेदार होगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया को जानकारी देते बीएमओ डॉक्टर आशीष शर्मा