नंदनवन जंगल सफारी में किया गया पक्षी अवलोकन कार्यक्रम आयोजन

नंदनवन जंगल सफारी ने फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) के सहयोग से 12 नवंबर को डॉ. सलीम अली के जन्मदिवस और 15 नवंबर 2024 को विश्व मोर दिवस के अवसर पर पक्षी अवलोकन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया और क्षेत्र की समृद्ध पक्षी विविधता का अनुभव किया। पक्षी अवलोकन सत्र सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित किए गए, जिसमें वालंटियर्स FES से डॉक्टर मंजीत कौर बल, नरेंद्र यादव, कपिल एरी तथा नंदनवन जंगल सफारी के पर्यावरण शिक्षा टीम से चंद्रमणी साहू, उपेंद्र साहू, शेख जावेद, संतोष यादव को विभिन्न पक्षी प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान कोपर्स्मिथ बारबेट, स्मॉल मिनिवेट, मोर, ब्लैक ड्रोंगो, भारतीय ग्रे हॉर्नबिल, भारतीय रॉबिन, ग्रे फ्रैंकोलिन्स, ब्लैक-हेडेड आईबिस, कॉर्मरेंट और एशियन ओपनबिल जैसे पक्षियों का अवलोकन किया गया।

विशेष रूप से, भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के दर्शन इस कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वॉलिंटियर समुदाय को प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।

नंदनवन जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गणवीर ने कहा कि वन्यजीव शिक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। इस तरह के आयोजन न केवल प्रकृति के साथ गहरे संबंध स्थापित करते हैं, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को भी प्रोत्साहित करते हैं।