पंडरिया।नवरात्रि के पर्व शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में कक्षा दूसरी के विद्यार्थी कृष्णा के जन्मदिवस पर उनके परिवार द्वारा न्योता भोज का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को प्रेमपूर्वक खीर-पूड़ी परोसी गई।

कृष्णा के जन्मदिवस की खुशियाँ बच्चों के साथ साझा करने के लिए उनके पिता राजेश यादव, माता जया यादव तथा परिवार के सदस्य लक्ष्मी यादव, संतोषी यादव, नीतू यादव, पलक एवं आयुष उपस्थित रहे। इस दौरान कृष्णा की माता जया यादव और उनकी बड़ी माँ ने स्वयं बच्चों को खीर-पूड़ी परोसी। परिवार के इस आत्मीय प्रयास से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के प्रधान पाठक राजेश कुमार पात्रे एवं शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्म दिवस जैसे विशेष अवसर पर बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटना एक प्रेरणादायी प्रयास है। इससे विद्यालय और समुदाय के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होते हैं तथा बच्चों में सहयोग, अपनत्व और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में जुड़ावन धुर्वे, मुमताज यादव एवं तुलसी सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के बीच न्योता भोज का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
अंत में विद्यालय परिवार ने कृष्णा के परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और कृष्णा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।






