पाटन । भाजपा दूर्ग जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा का कल 10 अगस्त दिन शनिवार को जन्म दिन है।इस अवसर पर वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।उनका पहला कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे धान खरीदी केन्द्र सेलूद(पाटन)जिला दूर्ग छग में होगा।जिसमें वे खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा के साथियों के द्वारा आयोजित पौधा रोपण के कार्यक्रम में मुख़्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
वे रीठ का पौधा लगाएंगे।वे सुबह 8:30 बजे गृह ग्राम झाड़मोखली में जन्म दिन पर कुल देवी की पूजा अर्चना कर पौधा रोपण करेगे।वे सुबह 9,30 बजे वे जन्म दिन पर नगर पंचायत पाटन में मंदिर दर्शन एवं पूजन करेगे।सुबह 10:30 बजे आत्मानंद कन्या शाला पाटन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यहां पर धूमधाम से जितेन्द्र वर्मा का जन्म दिन मनाया जायेगा।सुबह 11:30 बजे आर्यवर्त स्कूल पाटन में एक पेड़ माँ के नाम (वृक्षारोपण एवं पूजन)में शामिल होंगे।

सुबह 11:40 से 1:30 बजे तक देवांगन भवन पाटन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।यहाँ पर भब्य जन्म दिन समारोह होगा। वे दोप. 2 बजे से 3बजे तक दुर्ग ग्रामीण विधान सभा के उतई मंडल द्वारा अंडा रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेगे।दोप. 3 बजे से 7 बजे तकमिलन पैलेस धमधा नाका दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में रहेगे।शाम 7बजे चंडी मंदिर दुर्ग में आयोजित आरती में शामिल होंगे।