धूमधाम से मनाया गया जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू का जन्मदिन, दिन भर लगा रहा बधाई देने वालो का तांता

दुर्ग ।आज 7 सितंबर गुरुवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के महामंत्री राजेन्द्र साहू का जन्मदिन बैंक के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम श्री साहू ने अपनी माता जी का आर्शीवाद लेकर दिन प्रारंभ किया।

अपने जन्मदिन के अवसर पर राजेन्द्र साहू ने चण्डी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की एवं माता जी का आर्शीवाद लिया। साथ ही वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को जरूरत समान वितरण कर उनका आर्शिवाद लिया। एवं गोठान जाकर गौमाता को चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात बैंक मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में परिवारिक वातावरण में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, राजेन्द्र रामटेके, दीनबंधु ठाकुर, कर्मचारी संघ अध्यक्ष एल.एन. चन्द्राकर, एस. पी. वाहने, एम.एल.साहू. धीरेन्द्र देवांगन, के. के. नायक, अशोक वर्मा, सहित समस्त कर्मचारियों ने अध्यक्ष महोदय को जन्मदिन की शुभकामना एवं बधाई दी। बधाई देने वालों में दुर्ग शहर के विधायक श्री अरुण वोरा, श्री आर. एन. वर्मा उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री क्षितिज चन्द्राकर, प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया प्रोफेशनल कॉंग्रेस, अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, मुकेश चन्द्राकर कांग्रेस कमेटी भिलाई, श्रीमती सत्यवती वर्मा, एम.आई.सी. मेंबर नगर पालिक निगम, मुकेश ध्रुव संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ दुर्ग, नंदलाल साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज, राजेश यादव सभापति नगर पालिक निगम दुर्ग, जागेश्वर साहू अध्यक्ष समिति कर्मचारी यूनियन, डीकेन्द्र वर्मा अध्यक्ष (दे. वे.मो.) सुरेश सिन्हा जिला अध्यक्ष सिन्हा समाज, विजय साहू, सदस्य क्रेडा, कन्या ढीमर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग, किरण देशमुख, जयंत देशमुख अध्यक्ष, युवा कांग्रेस ग्रामीण, दीपक सिन्हा जिला अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस, दिनेश रजक युथ कांग्रेस अध्यक्ष गंडई, ओनी कुमार महिलांग अध्यक्ष समिति मोहरेंगा, दिवाकर गायकवाड़ अध्यक्ष समिति उतई, विनोद परगनिहा अध्यक्ष समिति हसदा, शिवसागर सिन्हा, दीपक सिन्हा, रुकुम सिन्हा, देवेश मिश्रा, विकास राठी, नेहा साहू पार्षद, हेमा साहू, नवल अग्रवाल, आशीष तिवारी, मनोज सिन्हा, धनेश वर्मा, सरोज यादव, अनिल देशमुख, हेमन्त साहू, अहमद चौहान, सौगात गुप्ता, अनिल ताम्रकार, बृजेश ताम्रकार, मनोज मिश्रा, बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, जगमोहन ढीमर, प्रीति साहू, आशुतोष सिंह, मुकेश साहू, सुरेश देवांगन, खिलेश्वर देवांगन, भूमिका देशमुख, संतोषी सारथी, दुर्गेश सिन्हा, शोभित सिन्हा, मीना सत्येन्द्र साहू, पुलेन्द्र साहू, हबीब खान, हेमंत साहू, प्रकाश भारद्वाज, गौरव सेन छोटेलाल यादव, राकेश सिन्हा, संदीप श्रीवास्तव, अनिश रजा, रोशन सिन्हा, देवी पटेल, विजय दुबे, पंकज राठी, ईशान शर्मा, प्रकाश कश्यप, आदित्य नारंग, आशीप मेश्राम, सुगल शर्मा, शीबू मिर्जा, अर्जित शुक्ला, पोषण साहू, भीखम साहू, धनलाल साहू, सुनील साहू, यतिश साहू आदि उपस्थित रहें।