बिष्णु चंद्राकर बने ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के जामगांव आर ब्लॉक समन्वयक, दुर्ग


दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा बिष्णु चंद्राकर को मनरेगा बचाओ अभियान का ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। बिष्णु चंद्राकर की नियुक्ति से ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और अभियान को नई गति प्राप्त होगी।

नवनियुक्त ब्लॉक समन्वयक बिष्णु चंद्राकर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मनरेगा योजना की रक्षा एवं मजदूरों के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।