भाजपा मगरलोड ने किया मनरेगा कर्मचारियों का समर्थन

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । भाजपा मंडल मगरलोड के द्वारा मनरेगा कर्मचारियों का धरना स्थल पर जाकर दो सूत्रीय मांगों के लिए समर्थन किया। धरना स्थल पर रोजगार सहायक , तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित मनरेगा कर्मचारी संघ मगरलोड उपस्थित थे। समर्थन देने के लिए नरेश सिन्हा जिला उपाध्यक्ष जिला भाजपा धमतरी,रामायण सिन्हा महामंत्री भाजपा मंडल मगरलोड, दुर्गा साहू नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी,परमेश्वर साहू उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल मगरलोड,असोक साहू उपाध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी मगरलोड,खोज नगारची सरपंच प्रतिनिधि करेली छोटी जी ने समर्थन देकर धरना सभा को संबोधित किया और मांग पूरा होते तक मनरेगा कर्मचारियों का कदम से कदम साथ चलने का वादा किया।