गणेश मंदिर, गढ़डोंगरी में भाजपा मंडल बेलरगांव की मंडल स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला संपन्न

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को गणेश मंदिर, गढ़डोंगरी में किया गया। कार्यशाला में शालिनी राजपूत जी भाजपा विधानसभा प्रभारी व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहीं। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में सिहावा विधानसभा के वरिष्ठ नेता रविशंकर दुबे जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस जी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनसेवा, संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच मार्गदर्शन और विचार-विमर्श किया गया। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा मन की बात सह प्रभारी प्रेमलता नागवंशी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप , मंडल अध्यक्ष हूमीत लिमजा , मंडल सह प्रभारी राकेश चौबे , जिला अध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा मोहन पुजारी , मंडल महामंत्री मोनू साहू , मंडल महामंत्री दीपक साहू , बुनकर प्रकोष्ठ संयोजन विनय देवांगन , सीमा देवांगन , गरिमा नेताम , मोर्याध्वज सेन , लक्ष्मी ठाकरे , मौसमी मंडावी , सतरूपा चंद्रवंशी , उमेश साहू, सत्यवती नेताम , लीलेश प्रजापति, सत्यवती नेताम चुम्मन साहू , पन्नालाल मरकाम , रामसिंह मरकाम , अक्तूराम मरकाम , चित्रांश नागवंशी , गणेश राम साहू , बीरेन्द्र मिश्रा , कुशीराम नाग , सहिंत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।