भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में उत्साहविजय श्री का लिया संकल्प, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं : जितेंद्र वर्मा



पाटन-अमलेश्वर, 22 मई।
जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री सुरेंद्र कुमार साहू के चुनाव कार्यालय का ग्राम पाहंदा (अ) में विधिवत शुभारंभ किया गया। चुनाव चिन्ह आवंटन के पश्चात भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से “झोपड़ी छाप” में मुहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की जा रही है।
आज आयोजित चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के चेयरमैन एवं विधानसभा प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया तथा भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत आगाज किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, चुनाव प्रभारी श्री दिलीप साहू,उपकार चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर श्री कमलेश चंद्राकर, मंडल प्रभारी श्री राहुल पंडित, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अध्यक्ष श्री दयानंद सोनकर, सांसद प्रतिनिधि श्री कुलदीप बैसवाड़े, जनपद पंचायत पाटन सभापति श्री प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री वरुण यादव, महामंत्री श्री कैलाश यादव, श्री धर्मेंद्र कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू, श्री लोकमनी चंद्राकर, श्री मोहन साहू, ग्राम सांकरा सरपंच श्री रवि साहू, श्रीमती गायत्री साहू, ग्राम झीट सरपंच श्री रुपेंद्र “राजू” साहू, जिला भाजपा प्रवक्ता श्री रितेश शर्मा, श्री सुरेश निषाद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, सरपंच इसरावती ठाकुर पूर्व सरपंच श्री मोहन साहू कुलेस्वर निर्मलकर, चेतन देवांगन,भारत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा ने संगठन की एकजुटता एवं अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन और संगठन की ताकत से आगे बढ़ने वाली पार्टी है तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सुरेंद्र साहू का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, विकास और जनसेवा का चुनाव है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु पूरी ताकत से कार्य करना होगा।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि क्षेत्र की जनता विकास एवं सुशासन के पक्ष में खड़ी है। वहीं चुनाव प्रभारी श्री दिलीप साहू ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेंद्र साहू को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने तथा जनपद पंचायत पाटन में विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया।