रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के रूप में विधायक किरण सिंह देव को नियुक्त किया है । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अनुशंसा पर अरुण प्रकाश सिंह राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी ने यह नियुक्ति पत्र जारी किया है । बता दे की भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उपमुख्यमंत्री बने है। नए अध्यक्ष अरुण का जगह लेंगे।
