भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत


भिलाई। चुनाव प्रचार के बीच खुर्सीपार में और कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनावश्यक हंगामा किया। उन्हें प्रचार करने से रोकने का प्रयास किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की। घटना मंगलवार की रात करीब 9 बजे की है।