पाटन। भाजपा ने लोक सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार की रेस्ट हाउस पाटन में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी चंदूलाल साहू के अलावा सांसद विजय बघेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारी के विषय पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चंद्राकर, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, भाजपा नेता सुरेंद्र साहू, जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी, प्रीतपाल बेलचंदन, दिलीप साहू, निक्की भाले, विनय चंद्राकर, पोसु राम निर्मलकर, निशा सोनी, कामता पटेल , होरीलाल देवांगन, हर्षा भाले, सहित कोर ग्रुप के अन्य सदस्य मौजूद थे।








