उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में बीजेपी ने रचा इतिहास- जितेंद्र वर्मा : दोनों राज्यों में पूर्ण बहुमत दुबारा बन रही है सरकार

पाटन। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए पूर्ण बहुमत से दुबारा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज तक कोई भी पार्टी लगातार दोबारा सरकार नही बना पाई थी। इस मिथक को तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। जनता जनार्दन ने पहली बार किसी पार्टी पर भरोसा जताते हुए बीजेपी को सेवा करने का दुबारा मौका देते हुए यह संदेश दे दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री है। उनके ऊपर हमे पूरा भरोसाहै क्योंकि मोदी है तब सब कुछ मुमकिन है।उनके जनकल्याणकारी योजनाओं से हम पूरी तरह संतुष्ट हैं। श्री वर्मा ने कहा बार बार यह भ्रांतिया फैलाई जा रही थी कोई भी पार्टी सत्ता में रिपीट नही हुई है लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की दुबारा सरकार बन रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक थे, इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी का आंकड़ा दहाई तक नही पहुँचा पाए।

श्री वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 269 और उत्तराखंड में 44 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी का वजूद नाप दिया है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है। श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गोवा में लगभग 18 और मणिपुर में 31 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मैंने अपने चुनावी बयानों में कहा था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दो तीन सीट जीत जाए गलिमत है। मेरा विश्लेषण एक दम सटीक निकला वहाँ कांग्रेस को सिर्फ तीन सीट मिली है। कांग्रेस की सबसे बड़ी पराजय पंजाब में हुई है वहाँ भी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है पार्टी मात्र 18 ही सीटों पर जीत हासिल कर पाई है।