पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल की बैठक
दिनांक 16/05/2025 दिन शुक्रवार को समय शाम 5 बजे से दरबार मोखली विश्राम गृह (रेस्ट हाऊस) में रखी गई है।।मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने बताया कि बैठक में भाजपा दुर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक प्रथम संगठनात्मक बैठक मंडल में लेंगे। बैठक में विशेष रूप से विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, जितेन्द्र वर्मा निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, श्रीमती सरस्वती बंजारे जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग, श्रीमती कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, खेमलाल साहू पुर्व मंडल अध्यक्ष मध्य पाटन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगेl बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रभारी,स्कूलों, के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष,जनपद सदस्य,सरपंच (भाजपा),पंच,सक्रिय सदस्यगण,बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी, सभी मोर्चा,प्रकोष्ठ, जिला, प्रदेश, मंडल के वर्तमान, निर्वतमान पदाधिकारीगण की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
