भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ने गट्टासिल्ली स्थित धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ने आज गट्टासिल्ली स्थित धान खरिदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित कर्मचारियों से किसानों को मिलने वाली सुविधाएँ, बारदाने की उपलब्धता की जानकारी। उन्होंने होने वाली समस्याओं की जानकारी ली जहाँ उन्होंने पाया की जगह की थोड़ी कमी है, तथा धान रखने हेतु अतिरिक्त कोंक्रिट निर्माण का माँग सामने आया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शांडिल्य भी थे जिन्होंने धान खरिदी की अन्य और जानकारियाँ लीं। निरीक्षण में प्रेमलता नागवंशी, संजय शांडिल्य, फड़ प्रभारी साहू, चित्रांश नागवंशी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।