पाटन। भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद पहली बार पाटन नगर आगमन पर सुरेंद्र कौशिक का नगर के भाजपाइयों ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।
भाजपा दुर्ग जिला के नए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का प्रथम बार पाटन नगर आगमन हुआ। जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद यह पहला नगर आगमन था। इस कारण पाटन नगर सहित पाटन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जोशीला स्वागत किया ।

वह शासकीय कॉलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पाटन पहुंचे इससे पहले उनका स्वागत स्वामी आत्मानंद चौक पाटन में नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ।।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पाटन मंडल के अध्यक्ष रानी बंछोर ,महामंत्री अखिलेश मिश्रा ,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ,बाबा वर्मा ,होरी देवांगन, चंद्रिका साहू, राजा शर्मा, कुणाल शर्मा, नितेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, हरिशंकर साहू, दामोदर चक्रधारी, लक्ष्मण निर्मलकर, डॉ सुरेश साहू, सागर, निशा सोनी, लोक मणि चंद्राकर, सहित अन्य मौजूद रहे।
