रायपुर। दुर्ग जिला के भाजपा नेता बोड़े गांव निवासी अश्वनी टंडन को भाजपा ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने छग के संभाग में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी, सह प्रभारी की नियुक्ति करने है। जिसमे अश्वनी टंडन को रायपुर संभाग के सह प्रभारी बनाया है। अश्वनी लगातार भाजपा में सक्रिय है। वे राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते है। उन्होंने सह प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय का आभार जताया है ।








