पालिका चुनाव से पहले तैयारी में जुट गई है भाजपा, अम्लेश्वर नगर पालिका परिसीमन समिति की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, सुझाव भी मागे


पाटन।  अम्लेश्वर नगर पालिका परिषद का परिसिमन का करू शुरू हो गया है। वार्ड वार प्रकाशन भी किया जा चुका है।  अब भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। वार्डो के परिसीमन में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए भाजपा ने परिसीमन समिति भी गठित की है।  इस समिति की आवश्यक बैठक आज रखी गई । बैठक में आगामी दिसंबर महीने में नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में होने वाले चुनाव के लिए वार्ड वार समीक्षा किया गया। सभी कार्यकर्ताओ एवं वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने विचार समिति के सामने रखे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओ और सदस्यों से सुझाव और मार्गदर्शन लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री एवं परिसीमन समिति के संयोजक  कैलाश यादव,सदस्य सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, सदस्य वरिष्ठ नेता रामाधार साहु,सदस्य दयानंद सोनकर,सदस्य और नगर अध्यक्ष  डॉ आलोक पाल ,सदस्य श्री मति लक्ष्मी देवांगन,शक्ति केंद्र संयोजक शिवकुमार साहु,धर्मेंद्र सोनकर,कुमार साहु,राहुल साहु,कमलेश साहु, चैनसिह साहु, ताम्र ध्वज साहु,देवा ठाकुर,टीकम यादव,नारायण यादव ,तुलसी साहु,सुनील शर्मा ,विकास सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।