कुम्हारी में भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक किया


कुम्हारी।
भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक आहूत की गई जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई इस बैठक के कुम्हारी प्रभारी एवम् भिलाई जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू जी,कुम्हारी मंडल प्रभारी जिला मंत्री कीर्ति नायक,पूर्व जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन जी,पाटन विधानसभा सह संयोजक राकेश पाण्डेय जी, की उपस्तिथि एवं कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, सर्वप्रथम बैठक का शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया स्वागत भाषण, राजू निषाद जी द्वारा दुर्ग लोकसभा के इतिहास के बारे जानकारी दिया गया, उसके पश्चात श्री राकेश पाण्डेय जी द्वारा पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में 29 बूथों में से 16 बूथ में हार मिला और 13 बूथ में जीत हुई इसकी जानकारी एवं उन 16 बूथों जीत दर्ज करने कहा गया।

जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री योगेश साहू जी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने को कहा,  कीर्ति नायक जी ने कहा कि हमे हर बूथ में 370 वोट से जीत का टारगेट लेके चलना हैं, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला महामंत्री श्री प्रेम लाल साहू ने मोदी जी एवं भाजपा द्वारा किए गए अनेक जनहित कार्य और घोषणा के बारे में बताया गया,आपके द्वारा हर कार्यकर्ताओं को 200 लाभार्थियों से मिलने को भी कहा गया, आपके द्वारा महतारी वंदन योजना, धान के बोनस सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत से हमें जानकारी दी, कार्यक्रम के अतिथि श्री शंकर लाल देवांगन ने जीत का मंत्र दिया और कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर चुनाव में लगने को कहा बैठक का संचालन मंडल महामंत्री लोकेश साहू ने किया बैठक में मुख्य रूप से कुम्हारी के वरिष्ट भाजपा नेता अशोक दीवान जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष  माखन लाल कोसरिया,  पी.एन. दुबे,बबल चंद्राकर जी,प्रेमचंद देवांगन विधायक प्रतिनिधि वैशाली नगर, सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, रामकुमार सोनी,अवधेश शुक्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री मिथिलेश यादव, फिंगेश्वर साहू,पार्षद गण विनोद बंजारे, राजमहंत एवं पार्षद श्री ओंकार मारकंडे, पार्षद वार्ड नंबर 15  रागिनी निषाद, मंडल कोषाध्यक्ष आलोक दुबे, मंडल उपाध्यक्ष श्री छबि यादव, पन्नालाल साहू,  सुनीता कुर्रे,OBC मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  कैलाश सोनकर, अश्वनी देशलहरे, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष इमरान रिजवी, मंडल मंत्री मनहरण साहू, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  इंदिरा कोसरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य  तृप्ति चंद्राकार, वीरेंद्र सिंह,जे.पी.बैस, भिलाई चरोदा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमारी गीता वर्मा, पूर्व पार्षद रेशम लाल बंजारे,उधोराम साहू,  जूली सिंह,  कविता रात्रे, पुनेन्द्र साहू, दिलेश्वर मार्कंडेय, पूर्व पार्षद सुश्री शोभा शेराम, सुरेंद्र वैष्णव आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिन्हा ने किया।