पंडरिया। नगर पालिका पंडरिया व नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।ब्लाक के दोनों नगर निकाय के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है।नगर पालिका पंडरिया में कांग्रेस की ओर से सुनील ठाकुर व शशिप्रकाश सुमित तिवारी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था।जिसमें सुमित तिवारी ने 7 वोटों से जीत दर्ज की है।कुल 19 मतों में सुमित तिवारी को 13 मत तथा सुनील ठाकुर को 6 मत मिले थे।नगर पालिका में कुल 18 पार्षद हैं।जिनमे से 8 बीजेपी,6 कांग्रेस तथा 4 निर्दलीय पार्षद जीतकर आये हैं।सभी निर्दलिय पार्षदों ने भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन किया है।जिसके चलते बीजेपी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
पांडातराई में मनोज बने उपाध्यक्ष-ब्लाक अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में भी बीजेपी के मनोज सिंह ठाकुर में जीत दर्ज की है।पांडातराई नगर पंचायत में बीजेपी से मनोज सिंह ठाकुर व कांग्रेस की ओर से आशीष गुप्ता ने उपाध्यक्ष ले लिए नामांकन भरा था।जिसमें मनोज सिंह ठाकुर ने 10 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की।वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने बहिष्कार कर वोट नहीं डाले।जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया।