पाटन विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्ती श्रेय लेने की राजनीति कर रही भाजपाई…क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का अपमान करना भाजपाइयों की पुरानी आदत है-अशोक साहू

विष्णु सरकार ने 1साल में 1 भी बड़ा काम बेहतर तरीके से नहीं करा पाये है।

पाटन। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई दिनों से रानीतराई,ओदरागहन, किकिरमेटा,सहित पाटन विधानसभा में विकास कार्यों कार्यों,सामाजिक भवनों, अधोसंरचना के लिए करोड़ों की स्वीकृति पूर्व मुख्यमंत्री / विधायक भूपेश बघेल ने दिया था,ताकि क्षेत्र का समुचित व चहुमुंखी विकास हो सके,लेकिन जबरदस्ती विकास कार्यो को लेकर श्रेय लेने की राजनीति आरम्भ हो गई है,ऐसे कार्य कर रही भाजपाई,क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का अपमान,और ऐसा कारस्तानियां व चालबाज़ी भाजपाइयों द्वारा किया जा रहा है,उन्हें व समस्त भाजपाइयों को इसके लिए माफी मांगना चाहिए।

उपाध्यक्ष श्री साहू ने छत्तीसगढ़ मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार जब से आई है तब से प्रदेश में अपराध,चोरी,डकैती,चाकूबाजी,मारपीट मर्डर, भ्रष्टाचार,विकास का कार्य पूरी तरह से ठप,स्वास्थ्य व्यवस्था ठप,बिजली बिल में बढ़ोत्तरी एवं पूरे छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती से जनता त्रस्त हैं सब तरफ त्राहि त्राहि मचा है, बेरोजगारी,महंगाई चरम स्तर पर है,आम जनता की आवाज दबाने के साथ, किसानों को धान खरीदी में धोखा व और भी कई भाजपा के कुशासन का लम्बी चौड़ी लिस्ट है,अब तो आम जनता व सभी वर्ग के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं,जनता भी कहने लगी है कि भाजपा जहाँ विकास ठप्प हैं वहाँ।