जांच का डर दिखाकर करा रहे है भाजपा प्रवेश, बड़े बड़े चले गए कुछ नही हुआ ये तो छोटा सा सरपंच है, जानिए झिट दौरे पर और क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने, देखिए यह वीडियो


पाटन। चुनाव प्रचार में अपने पाटन के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीट पहुंचे। यहा पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस बार यहां पर अलग ही नजारा देखने को मिला। भूपेश खेमा में हमेशा आगे रहने वाले जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा , गजानंद सिन्हा आज कार्यक्रम में नजर नहीं आए। इसके अलावा सरपंच भी कार्यक्रम में नही पहुंची। जानकारी मिली है की रामबाई,  गजानंद सिन्हा और सरपंच ने भाजपा का दामन थामने का मन बना लिया है। सांसद विजय बघेल से मुलाकात भी किया जा चुका है। इसे लेकर चुटकी लेते पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की डरा धमकाकर, जांच का डर दिखाकर भाजपा प्रवेश करवा रहे है। उन्होंने कहा की यहाय तो बड़े बड़े चले गए कुछ फर्क नहीं पड़ा ये तो छोटा सा जनपद और सरपंच है , कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आज कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना देखने को मिल रही है। इस अवसर पर युवा जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक सेक्टर प्रभारी राजेश्वर सिन्हा, उपसरपंच विष्णु सिन्हा,रोहित साहू, जनक गोपेन्द्र सिन्हा पाल, अलख सिन्हा, खूबी सिन्हा, मोहन साहू, श्याम लाल, पिला लाल क्यूम खान, अनिल मानिकपुरी, शेषनारायन ठाकुर अशोक इब्राहिम खान, समस्त कांग्रेस कार्य कर्ता उपस्थिति रहे। झिट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। देखिए यह वीडियो

झिट में संबोधन करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया