छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसानों और गोपालकों की समृद्धि को भाजपा पचा नहीं पा रही हैं – दीपिका चंद्राकार

भाजपा द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान पर ग्राम चंदखुरी के जनपद पंचायत सदस्य दीपिका चंद्राकार ने पूर्व मंत्री रमशिला साहू के बयान पर कहा की खुद भाजपा सरकार में महिला बाल विकास की मंत्री थी लेकिन क्षेत्र के महिलाओं के लिऐ उन्होने कुछ नहीं किया आज हमारी सराकर महिलाओं को रोजगार देने का काम कर रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बना रहीं है तब उनको पीड़ा हो रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भाजपाई गौशाला वाले थे, भाजपा ने 15 साल में गौशाला को फायदा पहुंचाया और उनके चारे को खुद खा जाते थे। हमने गौठान की शुरुआत इसीलिए की है कि वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। श्रीमति चंद्राकार का कहना है कि पूर्व मंत्री रमशिला साहू ने गोठान में आकर महिला समुह के साथ दुर्व्यवहार किया है जिससे महिलाओं का अपमान किया है छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसानों और गोपालकों की समृद्धि को भाजपा पचा नहीं पा रही हैं। गरीब और कृषि श्रमिकों समेत ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बने गोधन न्याय योजना का विरोध कर भाजपाई अपने सामंतवादी चरित्र को प्रमाणित कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विगत साढ़े चार साल में हजारों गोठान बना चुकी है जिससे हजारों महिलाएं स्वावलंबी बन चुके हैं।
अब तक ग्राम चंदखुरी के गौठान की उपलब्धि सिंधुजा स्वयं सहायता समुह के द्वारा केछुवा खाद उत्पादन 4लाख, डिक्मपोजर 50 हज़ार,कीटनाशक 25 हज़ार,खाद निर्माण 6लाख मछली पालन 80 हजार ,दूध उत्पादन हर महीने 38 हजार मुर्गी पालन 55 हजार, बाड़ी से 50 हजार ,नेपियर घास 150000 हजार रूपये की आमदानी हुई है जिससे लाखों रूपये की अधिक राशि का महिला समुह पैसा कमा चुकी है।साथ इस गोठान में गोबर खरीदी, मुर्गी पालन ,बकरी पालन, मछली पालन रंगीन मछली, चारागाह, कीट नियंत्रक , गोमूत्र,डेयरी पालन कर गायों की सेवा की जा जा रही है । इसके अलावा राज्य स्तर के आई एस अधिकारी गौठान में निरीक्षण किया है । इस खबर को प्रेस और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से भी इस गौठान की उपलब्धियां भी बताई गई है। जिनके नाम भाजपा द्वारा दिया गया है उन्होने बताया कि हमें गोठान से गोबर बेचकर सावित्री यादव 182006, रामकृष्ण यादव 135476, द्रोपती यादव 87784 रूपये आमदनी उन्हें मिली और पैसा भी खाता में आ गया है। उस राशि से उन्होंने गाय और भैस भी ले है।
भाजपा समर्पित ग्राम चंदखुरी की सरपंच हेमलता देशमुख ने एक वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि बता रही है और वे खुद महिला समुह में जुड़कर काम कर रही है। और खुद इस अभियान में जाकर इसका विरोध कर रही है।