बलराम यादव
पाटन। लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का प्रचार बड़ी हो योजना बद्ध तरीके से हो रही है। अगर भाजपा और कांग्रेस के चुनावी प्रचार की बात करे तो भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल इस समय बैठक, रैली, चुनावी सभा तथा घर घर दस्तक अभियान में कांग्रेस प्रत्याशी से काफी आगे चल रहा है। आलम यह है की कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा भी अभी तक कई गांवो में पूरी तरह से नहीं बंटा है। वही भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के कार्यकर्ता दो बार घर घर जाकर जन संपर्क कर चुकी है। जानकारी मिली है की भाजपाई आज प्रचार अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक रही है।पाटन विधानसभा में बाइक रैली निकालने की तैयारी है। इसके लिए भी अलग अलग प्रभार दिया गया है। मोदी की गारंटी और महतारी वंदन योजना को भाजपाई घर घर तक पहुंचाने में सफल हुई है। वही कांग्रेस सिर्फ मतदाता पर्ची बांटकर ही चुनाव प्रचार कर रहे है।
