कल्याणी साहू

जांजगीर – प्रदेश की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में युवती के साथ हुई घटना एवं प्रदेश में बेलगाम कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश के आवाहन पर जिला मुख्यालय जांजगीर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला जांजगीर चांपा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने संबोधित कर कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेलगाम हो गई है गृह मंत्री छुप गए हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर कोई कठोर कदम नहीं उठा पा रहे हैं इस वजह से प्रदेश में आए दिन अपराध बढ़ रही है आज रायपुर में हुई घटना निश्चित ही प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलती दिख रही है आज इसी विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनों के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है और इस बेलगाम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तू साहू ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध हर दिन हो रहे महिलाओं, युवतियों पर अत्याचार प्रदेश की राजधानी में हुई घटना इन सब से हम सबको यही पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था निरंकुश हो गई है कांग्रेस के राज में आज छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य बन गया है जहां माताएं बहने असुरक्षित हैं, आज हम इन्हीं विषयों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया है आज हर वर्ग प्रदेश के कांग्रेसी सरकार से परेशान हैं हर दिन न्यूज़पेपर जब हम उठाते हैं और न्यूज़ चैनलों में जब देखते हैं तो प्रदेश के हर जिले में कहीं न कहीं हमें यह दिखाई पड़ता है, यह सुनाई पड़ता है कि आज इस जगह पर एक महिला के साथ अनाचार हुआ, एक महिला के साथ अत्याचार हुआ है किसी महिला के साथ कई अन्य प्रकार की घटना घटित हो गई है यही अब देखने को मिल रहा है कांग्रेस के 4 सालों में प्रदेश की महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं प्रदेश के इस लचर कानून व्यवस्था का हम विरोध करते है।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री संतोषी दुबे, द्रौपदी केशरवानी, सत्यभामा वैष्णव, अस्मिता मिश्रा, उमा सोनी, उर्मिला निर्मलकर, संगीता पांडेय, नन्दनी राजवाड़े, प्रेमलता कौशिक, चंद्रकांता राठौर ,तीलेश्वरी साहू, गौरी रानी गुईन, मधु राठौर, पूजा राठौर, संतोषी साहू, जानकी कहरा, अनिता गुडडू कहरा, भूरी बाई, मुकेश जायसवाल, मोहन यादव ,रितेश अग्रवाल, हितेश यादव, अजित गढ़ेवाल गोलू सहित महिला मोर्चा की बहन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






