आशीष दास
कोंडागांव/विश्रामपुरी । छग भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला कोडागांव के अंतर्गत विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व मे किसान के विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

इसी कड़ी में विकासखंड बड़े राजपुर के सभी धान खरीदी केंद्र में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार की खिलाफ नारे लगाते हुए आवाज बुलंद की।
इस दौरान भाजपा पूर्व विधायक सेवकराम नेताम सहित अन्य ने कहा कि 5 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के तत्वधान में सभी धान खरीदी केंद्र में उपस्थित होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से धान खरीदी की तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ाया जाने। रवि फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने। असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से हुई नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करने तथा लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाने के साथ साथ पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करें। उपर्रोक्त सभी मांगों को 3 दिवस के अंदर पूर्ण नहीं करने पर भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के बाध्य होगी।
इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सेवकराम नेताम पूर्व विधायक, किशन पांडे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अंजोरी राम नेताम जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, अनीता नेताम जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, पुनीत दास मानिकपुरी, शिवराम सलाम, रविंद्र पांडे मंडल, गौरव शार्दुल, सुरेंद्र मरकाम, सगराम मरकाम, तिलक सिंह ठाकुर, छेदीलाल नेताम, विक्की चांदेकर, राकेश सोनवानी, उदयराम सोरी, अध्यक्ष अनुसूचित, किशन ध्रुव, मनीष नेताम, अर्जुन मरकाम, रामदास सोरी, जयलाल नेताम, देव सिंह, सियाराम, संतोष विश्वकर्मा सहित भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य गण एवं बहुत संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।