लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा कुम्हारी मंडल ने शुरू की तैयारी, कार्यकर्ताओं की ली बैठक

राकेश कुमार
कुम्हारी

रायपुर।लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों में अपने वोट प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रही हैं इसी कड़ी में भाजपा कुम्हारी मंडल ने जगह-जगह वॉल राइटिंग शुरू कर दी हैं । वहीं भाजपा कुम्हारी मंडल भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा व जिला नव भाजपा प्रवेश समिति के संयोजक शिवसागर मिश्रा एवं सहसंयोजक सुंदरलाल साहू के निर्देशानुसार बैठक आहूत की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम तेज गति से करने को कहा श्री निषाद ने कहा हमने विधानसभा में जिस तरह मेहनत किया ठीक उसी तरह लोकसभा में भी पूरा ताकत लगाना हैं यह बैठक नव प्रवेश को लेकर रखा गया था। भिलाई जिले से ‘नव प्रवेश समिति’ का मंडल स्तर तक गठन किया गया हैं जिसमें कुम्हारी मंडल से नव प्रवेश समिति के संयोजक आशीष शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारे वोट का प्रतिशत 46% ही था जिसे 10% और बढ़ाने पर ध्यान देना हैं नव प्रवेश समिति के सह संयोजक सुजीत यादव जिले के बैठक में शामिल थे, उन्होंने जिले के बैठक में बताए गए पूरे योजना को क्रमशः रखा एवं विस्तृत जानकारी दी सुजीत ने बताया कि हमारी पार्टी ने नव प्रवेश को लेकर बहुत ही बढ़िया योजना तैयार किया हैं, जैसे नव मतदाता को फोकस करना, सभी समाज के प्रमुखों पर फोकस करना, महिलाओं पर फोकस करना, एवं 25 तारीख तक ऐसे लोगों का लिस्ट तैयार करना जो भाजपा के विचारधारा से जुड़ पाए, इस बैठक का संचालक मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिन्हा ने किया एवं बैठक का समापन आभार मंडल महामंत्री लोकेश साहू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, पार्षदगण विनोद बंजारे, राजमहंत ओंकार प्रसाद मार्कण्डेय, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोल्डी गोस्वामी, पूर्व पार्षद नारायण सोनकर, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता कुर्रे, फिंगेश्वर साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष डिकेश पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र साहू, दीपक बैस, श्रीमती गीता निर्मलकर, पूर्व पार्षद रेशम बंजारे, अश्वनी देशलहरे, प्रणव श्रीवास्तव, सौरभ पांडेय, गोविंद पटेल, सुनील सिंह, दिलेश्वर मारकंडे, जे.पी.बैस, आदि उपस्थित थे।