पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में भाजपा नेता अजय बघेल ने अपने दावेदारी की है। चुनाव लड़ने की दावेदारी करते हुए उन्होंने जिला अध्यक्ष के नाम संगठन को एक ज्ञापन सोपा है। साथ ही साथ बायोडाटा भी दिया है। जिसमें उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख किया है। बता दे की अजय बघेल पिछले बार भी चुनाव जीत कर एक बार जिला पंचायत सदस्य बन चुके हैं ।तब से लेकर वे लगातार राजनीति में सक्रिय है ।भाजपा के संगठन में उनकी काफी अच्छी पकड़ है। साथ ही साथ में पद में नहीं रहने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में घूम-घूम कर जन सामान्य तथा भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनके सुख दुख में सहभागी भी बने हैं। इसीलिए अजय बघेल का दावा को पुख्ता माना जा रहा है।







