भाजपा नेता एवं विधायक अजय चंद्राकर आज करेंगे पाटन का दौरा, जामगांव एम में सगाई समारोह में होंगे शामिल

पाटन। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजय चंद्राकर आज पाटन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पाटन ब्लॉक के ग्राम जामगांव एम पहुंचकर एक सगाई समारोह में शामिल होंगे।

विधायक अजय चंद्राकर के जामगांव एम आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्सुकता है। वे सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधू पक्ष के परिजनों को शुभकामनाएं देंगे।

उनका यह दौरा पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता के उद्देश्य से होगा।