मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव सड़क दुर्घटना में घायल युवक को तुरंत संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचा कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोग जिला पंचायत के इस सरोकार की प्रशंसा करते नजर आएं। जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव अपने क्षेत्र के दौरे से वापिस लौट रही थी, उसी बीच ग्राम पत्थर्रीडीह नाला के पास रात्रि लगभग 9 बजे मोटर साइकल बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटना हो गई। बाईक में मिथलेश कुमार निर्मलकर और ईशु राम नेताम सवार थे, जो बुरी तरह घायल हो गया। घायलों पर नजर पड़ते ही अनीता ध्रुव तत्काल रूकी और संजीवनी 108 को कॉल कर बुलाया। संजीवनी द्वारा घायलों को जिला मुख्यालय धमतरी के हास्पिटल पहुचाकर जान बचाई। वहीं जिला पंचायत सदस्य ने अस्पताल में डाक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अनीता ध्रुव ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी घायल की वीडियो फोटो बनाने की बजाय अगर उसे सहयोग कर समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो घायलों की जान बचाने में सहयोग किया जा सकता है।

- February 24, 2023