भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी



रिसाली।नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 37 जोरातराई में शनिवार की सुबह बड़ी घटना घट गई। भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव एक होटल में चाय पी रहे थे।तभी एक युवक के द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।तत्काल इलाज हेतु घायल राजेंद्र यादव की चंदूलाल अस्पताल सुपेला भिलाई में भर्ती कराया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।इस हमला को नगर पालिक निगम रिसाली के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है