पाटन। भाजपा में आज एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। भाजपा ने पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए निक्की योगेश भाले को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए है। वहीं आज भाजपा नेता भी गाजे बाजे के साथ भाजपा से ही नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वे आजाद चौक से रैली के माध्यम से भाजपा का झंडा लेकर नामांकन दाखिल कर रहे है। होरी लाल देवांगन ने कहा कि कल एक और नामांकन दाखिल किया जाएगा जो निर्दलीय का रहेगा। भाजपा अगर बी फार्म उनके नाम से देते है तो ठीक है नहीं तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। आज होरी लाल देवांगन के प्रस्तावक के रूप में व्यास नारायण देवांगन पहुंचे थे। इस अवसर पर राजा शर्मा, भाजयुमो के अध्यक्ष कुणाल शर्मा, नितेश तिवारी, अनिकेत मिश्रा, राधे यादव, जे पी देवांगन, बीरेंद्र शर्मा, कोमल देवांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







