पाटन।: भाजपा के प्रदेश संगठन में मंत्री बनाए जाने के बाद पाटन के भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा पहली बार पाटन पहुंचे । उनके पाटन आगमन पर आज भाजपाइयों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश संगठन जितेंद्र वर्मा के साथ गाड़ियों का काफिला चल रहा था। ग्राम पतोरा से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ जो पाटन तक सभी ग्रामों में चलता रहा। सेलूद में हर्षा चंद्राकर, खेमलाल साहू, लोकमणि चंद्राकार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। गोडपेंडरी में जनपद सदस्य दुनेश्वर मानकुर के नेतृत्व में स्वागत किया। जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने सभी भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों के साथ जनपद पंचायत पाटन के सामने स्वागत किया। स्वामी आत्मानंद चौक पाटन में नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी सहित नगर पंचायत के भाजपा समर्थित सभी पार्षद ने और सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने अपनी टीम के साथ श्री वर्मा का स्वागत किया। पुराना बाजार चौक पाटन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री वर्मा का फूलों से स्वागत किया। इसके बाद कालेज रोड पाटन में व्यापारियों के द्वारा भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा का स्वागत किया। पाटन के गलियों में भ्रमण के बाद भाजपाई रेस्ट हाउस पाटन में एकत्र हुए। यहां पर एकाएक कार्यकताओं से भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने चर्चा किया।
बलराम यादव की रिपोर्ट







