सेलूद में  भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा का किया स्वागत,बड़ी संख्या में आसपास के गांव के भाजपाई भी सेलूद पहुंचे


पाटन। भाजपा के प्रदेश संगठन में मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार पाटन आगमन पर जितेंद्र वर्मा का सेलूद बजरंग चौक में जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर  जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सदस्य हर्षा चंद्राकर, भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, पूर्व सरपंच खेमीन साहू, महेश्वर बंछोर, कृष्णा साहू, अजय सिंह,  सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष taman साहू, सहित अन्य मौजूद रहे