भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा का सेलूद में मनाया गया जन्मदिन , पौधारोपण रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प



पाटन। भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष और बोल बम कांवर समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा का जन्मदिन आज धूमधाम से ग्राम सेलूद में मनाया गया। इस अवसर पर जन्मदिन मनाने पहुंचे नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद सभी ने मिलकर पौधारोपण किया।

पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा ने कहा कि खबरनामा ग्रुप बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे जब से इस जगह पर आने का कार्यक्रम शुरू किया है, तब से लगातार आ रहे हैं। पार्टी अपनी जगह अलग है, लेकिन यहां पर आकर वे अपने परिवार के बीच महसूस करते हैं। उन्होंने आगे भी लगातार आने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

कार्यक्रम को नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष निक्की भाले, धनराज साहू, कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम तिवारी, भाजपा महामंत्री कृष्णा साहू, सरपंच बबलू मार्कण्डेय सहित अन्य ने संबोधित किया।

*धान खरीदी केंद्र में पौधारोपण*

धान खरीदी केंद्र सेलूद पाटन जिला दुर्ग में बरगद के पौधे रोपण किया गया। इस अवसर पर पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की योगेश भाले, धान खरीदी केंद्र सेलूद के प्राधिकृत अध्यक्ष टामन लाल साहू, पाटन जनपद के विधायक प्रतिनिधि अध्यक्ष जवाहर वर्मा, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम तिवारी, ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोग

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, जनपद सदस्य चित्रसेन कलिहारी, केवल देवांगन, हरप्रसाद आडिल, केशव बंछोर, महेश्वर बंछोर, देवचरण कौशल, माधव वर्मा, समीर बंछोर, केवल देवांगन, कृष्ण कुमार साहू, रामलाल साहू, ढौर छत्रपाल सिंह राजपूत, बलराम वर्मा, बलराम यादव, द्वारिका प्रसाद, मुकेश साहू, त्रिभुवन यदु, राकेश साहू, गोपेश साहू, मनोज देवांगन, लोकेश्वर साहू, यमन कुमार मढरिया और अन्य लोग उपस्थित थे।