भाजपा नेत्री कीर्ति नायक जिला भाजपा अध्यक्ष की टीम शामिल, जिला मंत्री बनाए गए, समर्थको में हर्ष


भिलाई। भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया ने भाजपा के भिलाई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा नेत्री श्रीमती कीर्ति नायक को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपाइयों में हर्ष है। श्रीमती नायक लगातार भाजपा संगठन को मजबूत करने सक्रिय रहती है। जिला मंत्री नियुक्त होने के बाद कीर्ति नायक ने कहा की उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरने कृत संकल्पित है। पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के नवभारत के स्वप्न को साकार करने हेतु राष्ट्रहित व देशहित में सदैव कार्य करती रहेंगी।