भाजपा नेता सांसद विजय बघेल दुर्ग से लड़ेंगे फिर लोक सभा चुनाव, प्रत्याशी घोषित होते ही बधाई देने वालो का सांसद निवास सेक्टर 5 में तांता लगा


पाटन। इस बार फिर भाजपा दुर्ग लोक सभा में वर्तमान सांसद विजय बघेल को दुर्ग लोक सभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। जैसे ही भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो  सांसद विजय बघेल के समर्थन उनके निवास में पहुंचने लगे है। बता दे की पिछले चुनाव में विजय बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को करीब चार लाख मतों से पराजित किया था। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया की भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस बार पांच लाख से भी ज्यादा मतों से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल जीत दर्ज करेंगे। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक भी सांसद विजय बघेल के समर्थको के साथ उनके निवास सेक्टर 5 पहुंच चुके है।