पाटन। भाजपा नेता और वरिष्ठ समाज सेवी प्रणव शर्मा ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर तर्रा निवासी कमलेश चंद्राकर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कमलेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में आगे भी भाजपा को मजबूत करने का काम जारी रहेगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा।







