धान खरीदी पर बेवजह राजनीति कर रहे है कांग्रेसी, भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप, झीट समिति पहुंचे भाजपाई


पाटन। सेवा सहकारी समिति झीट में धान खरीदी पर अब राजनीति की शुरू हो गई है।  यहां पर सुबह से जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डेरा डाला था वही अभी दोपहर बाद भाजपा नेताओं ने डेरा डाल दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस बेवजह झीट समिति में धान खरीदी पर राजनीति कर रहे हैं।  बता दे की धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता पहले पहुंचे उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे ।।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए ।। जैसे ही कांग्रेसी सेट सेवा सहकारी समिति से हटे तो वहां पर भाजपा नेता लोकमानी चंद्राकर, ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, सेवा सरकारी समिति  के अध्यक्ष एवं भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, कल्याण बघेल,श्याम लाल सार्वे, बीरेंद्र सिंगोंर, विवेक कौशिक सहित  अन्य भाजपाई भी पहुंच गए। मीडिया से बातचीत में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमानी चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेसी बेवजह राजनीति कर रहे हैं । धान खरीदी सुचारू रूप से चल रहा है।  कांग्रेसियों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है इस कारण में जबरन धन खरीदी में आरोप लगा करके मुद्दा बना रहे हैं।और किसानों को परेशान कर रहे है