छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनिमाता की पुण्यतिथि पर पाटन में भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण

पाटन। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के पुण्यतिथि पर पाटन नगर में स्थापित प्रतिमा में भाजपा के दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर एवं भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद वर्मा ने कहा कि मिनी माता के द्वारा किए कार्यों का स्मरण किया उनके द्वारा महिलाओं के जागरूकता के लिए जो संघर्ष किया जिसका परिणाम है कि आज महिलाएं भी पुरुषों के साथ सभी कार्यों में कंधे से कंधे मिला कर रही है।

इस अवसर पर श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता के बाद लोकसभा का पहला चुनाव 1951-52 में हुआ था। मिनीमाता 1951 से 1971 तक लोकसभा सांसद रहीं। उन्होंने मानव कल्याण, नारी उत्थान, किसान, मजदूर, छूआछूत कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला शिक्षा और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिनीमाता के कार्य सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मिनीमाता को दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिये हमेशा याद की जाएंगी। स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति मिनीमाता

मानव उत्थान व समाज कल्याण के लिए समर्पित रहीं।
माल्यार्पण अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले , नगर भाजपा अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, श्रीमती निशा सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा, केवल देवांगन,आदित्य स्वर्णि, नितेश तिवारी,सागर सोनी,गंगा दिन साहु के अलावा अन्य उपस्थित रहे।