मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वधान में सामाजिक समरस्ता पखवाड़ा के तहत हनुमान मंदिर शिवपुर में यज्ञ पूजन आरती करके अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के साथ खीर पूड़ी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मंडल महामंत्री राजेशनाथ गोसाई, महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमलता यादव, महिला मोर्चा सह प्रभारी चलेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, मंडल उपाध्यक्ष अंचला यदु, रामेश्वरी साहू, सौहद्रा नेताम, भूनेश्वरी धृतलहरे, एकता साहू, लक्ष्मी निर्मलकर, प्रतिभा साहू, मोनिका साहू, पुजारी दीपक महाराज व ग्रामवासी उपस्थित हुए।
