नगरी में भाजपा महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।नगरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी की मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश मन की बात सह प्रभारी प्रेमलता नागवंशी, मंडल प्रभारी मोहन नाहटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, मंडल सह प्रभारी महेंद्र नेताम, संजय सार्थी, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री विनिता कोठारी, सती मरकाम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नगीना सोम, हेमलता सार्थी, कलेन्द्री कश्यप, सोहद्रा ध्रुव, अल्का साव, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, सपना ध्रुव, गीता साहू तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय सारथी सहित महिला मोर्चा एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर राष्ट्रहित एवं स्वास्थ्य के बेहतर भविष्य के लिए खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने का संदेश भी दिया गया। साथ ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन घर से बना के लाया गया जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर लुफ़्त उठाया । उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।