पाटन। शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्या शाला पाटन के नए शाला एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निशा सोनी को बनाई गई है। बता दें कि निशा सोनी भाजपा नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। निशा सोनी शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उनकी नियुक्ति से स्कूली बच्चों के लिए सुविधाओं में और विस्तार होने की बातें कही जा रही है।। यह नियुक्ति प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर कलेक्टर दुर्ग ने की है। श्रीमती निशा सोनी की नियुक्ति पर भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित पालकों ने हर्ष जताया है।













