नगरी, सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव की मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की कार्यवाही 18 दिसंबर बुधवार समय 1 बजे साहू सदन बेलरगांव में संपन्न होना है। चुनाव संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से मंडल निर्वाचन अधिकारी ठाकुर शशि पवार पूर्व जिला अध्यक्ष एवं चुनाव सह अधिकारी शेखर आडील के द्वारा संपन्न कराया जावेगा। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव में निवासरत समस्त जनप्रतिनिधि गण राष्ट्रीय प्रदेश जिला मंडल के पदाधिकारी सक्रिय सदस्य गण मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बुथ समिती अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण को बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किए हैं।







