पंडरिया-प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के दिशा निर्देश पर एवं पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में लमंडल अध्यक्ष रवीश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा स्थापना दिवस पर मनाया गया।जिसमें अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई नमन वंदन कर अटल परिसर पर सुबह स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई तथा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात भाजपा स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का कार्यक्रम पंडरिया गुप्ता धर्मशाला में रखा गया।संगोष्ठी में भाजपा के संस्थापकों द्वारा पार्टी की स्थापना व इसे मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को बताया गया।जिसके पश्चत सभी समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया। जिसमें सभी वरिष्ठों का मार्गदर्शन व आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल प्रभार नवल किशोर पांडेय, मंडल संयोजक वीरेंद्र शर्मा ,मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह, गजपाल साहू, जनक चंद्राकर, देव चरण यादव, कल्याण सिंह , कुलदीप छाबड़ा , चंद्रकुमार सोनी , देवेंद्र गुप्ता, तुलस कश्यप , सहसंयोजक पवन कुंभकार, अंजू शर्मा, महामंत्री ललित चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष हरीश जैन , जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी साहू , अनुराधा शर्मा ,नगर पालिका पार्षद गण नरोत्तम साहू , अनुराग सिंह , नारायण सोलंकी, श्रवण डाहीरे , मंजू साहू , संगीता हलवाई, प्रभा देवांगन,मीनाक्षी सिंह ,हरि साहू, पूरन राजपूत , अमन पाठक ,मनमोहन साहू , मोहित महिलांगे, भास्कर देवांगन , मनहरण सोनी , तुलसी धुर्वे , कमलेश धूलिया ,जनक पात्रे , शंकर राव, तुलसी धुर्वे , भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता व मातृ शक्तियो की उपस्थिति में स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।







