भाजपा मंडल के महामाया शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

पाटन। भाजपा मंडल के महामाया शक्ति केंद्र की बैठक वार्ड क्रमांक 8 पाटन में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मेहतर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही वृक्षारोपण कार्य की प्रगति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में भाजपा की विचारधारा से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिलेश मिश्रा, दामोदर चक्रधारी, मिलन देवांगन, सागर सोनी, आदित्य देवांगन, घनश्याम सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।