भाजपा घोषणा पत्र : भाजपाइयों ने कुकरेल में मनाई दीवाली से पहले दीवाली

मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भाजपा का संकल्प-पत्र जारी करने पर भाजपा मंडल कुकरेल के द्वारा संकल्प-पत्र में धान का समर्थन मुल्य 3100 रूपये एवं किसान भाईयों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी तथा महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिला को सालाना 12000 हजार रूपये,, भूमि-हीन मजदूरों को 10000 रूपये हर साल,, 18 लाख गरीबों को पक्का मकान,, गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर 1.50 लाख दिया जावेगा जिस पर खुशी जाहिर करते हुए बस स्टैंड कुकरेल में आतिश-बाजी किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी विकल गुप्ता,, मंडल अध्यक्ष वामन साहू,, महामंत्री-अजय यादव,, बूथ अध्यक्ष चिरौंजी लाल यादव,, अश्वनी कुमार साहू,, भगवान सिन्हा,, मुकेश दास,, बिष्णु सिन्हा,, सेवती बाई साहू,, किरण बाई यादव,, पदमा बाई पहारिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।