अहिवारा। नगर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन, अहिवारा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुए। उन्होंने ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष कीर्ति नायक, नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, नरेंद्र यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनके संदेशों पर चर्चा भी की।







