पाटन विधानसभा के भाजपाई मिले सांसद विजय बघेल से, फिर से दुर्ग लोक सभा का भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पाटन। इस बार फिर भाजपा दुर्ग लोक सभा में वर्तमान सांसद विजय बघेल को दुर्ग लोक सभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। जैसे ही भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो सांसद विजय बघेल के समर्थन उनके निवास में पहुंचने लगे है। बता दे की पिछले चुनाव में विजय बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को करीब चार लाख मतों से पराजित किया था। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया की भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस बार पांच लाख से भी ज्यादा मतों से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल जीत दर्ज करेंगे। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक भी सांसद विजय बघेल के समर्थको के साथ उनके निवास सेक्टर 5 पहुंच चुके है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोक मणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, नगर अध्यक्ष होरी लाल देवांगन, प्रकाश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, सहित अन्य मौजूद रहे।