पाटन। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने एक बार फिर दुर्ग फतह कर ली है। कांग्रेस के राजेंद्र साहू को रिकॉर्ड मतों से हराकर विजय बघेल ने दुर्ग लोकसभा में जीत का नया इतिहास बनाया है। जीत के बाद विजय बघेल को पूरे लोग सभा क्षेत्र की कार्यकर्ता, नेता , जनता का बधाई मिल रहा है। वही पाटन की जनता में अलग हो उत्साह है। सांसद विजय बघेल का पाटन क्षेत्र से अलग हो लगाव है। आज मतगणना के बाद पाटन क्षेत्र के भाजपाई सांसद विजय बघेल को बधाई देने पहुंचे। साथ ही यह नारा भी लगाया। जय हो, , , विजय हो, , ,

